फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के नाम पर पूर्व लेखपाल ने हड़पे पांच लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स इलाके की घटना, रुपये वापस मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स इलाके के महादेव झारखंडी में जमीन दिखाकर पांच लाख रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व लेखपाल रामजी श्रीवास्तव व उसके परिवार वालों पर जालसाजी, धमकी, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि जमीन के रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

शाहपुर इलाके के बिछिया निवासी राजकुमार गौतम ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि जमीन की आवश्यकता थी। उनकी मुलाकात भरवलिया निवासी पूर्व लेखपाल रामजी लाल श्रीवास्तव से हुई। उन्होंने बताया कि महादेव झारखंडी में एक जमीन प्रभावती देवी पत्नी अमरजीत के नाम से है। जमीन को दिखाया और बताया कि उसके विक्रय का मालिकाना हक उसके पास है। पांच लाख रुपये एडवांस दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये ऑनलाइन भेजे गए। फिर रजिस्ट्री के लिए कहने पर टालमटोल करने लगे। बाद में पीड़ित उनके घर गया और कहा कि जमीन नहीं दे सकते हैं तो रुपये ही वापस कर दें। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां दीं। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें