फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दलालों के चंगुल में फंसकर अवैध घुसपैठ में पकड़े जा रहे विदेशी

Sat, 19 Oct 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल से लगी सीमा सोनौली से विदेशी नागरिक, घुसपैठ करने के दौरान अक्सर पकड़ में आ जाते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर से इनका बच पाना मुश्किल होता है। विदेशी नागरिकों के गिरफ्तारी के आंकड़े बयां कर रहे हैं कि सुरक्षा कर्मियों की विशेष चौकसी है। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार श्रीलंका के नागरिकों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो नेपाल से घुसपैठ करने वाले विदेशी नागरिक पहले ही दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं। नेपाल में दलालों का नेटवर्क बेहद मजबूत बताया जाता है। आधार कार्ड बनवाने से लेकर जरूरी प्रपत्रों में छेडछाड़ दलालों के जरिए ही होता है। विदेशी नागरिक इसे अधिक समझ नहीं पाते हैं। उन्हें भी जैसे तैसे अपना काम कराना होता है। भारतीय सीमा में प्रवेश करने के लिए मुख्य मार्ग ही नहीं सबसे बेहतर पगडंडियों का चयन किया जाता है। बीते सात माह के आंकड़ों पर नजर डाले तो विदेशी नागरिकों ने कई बार भारतीय सीमा में अनाधिकृत रूप से प्रवेश की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण गिरफ्त में आ गए।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें