फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहली बार ऑनलाइन भी भरे जाएंगे स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रवेश फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रदेश के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी की ओर से जारी प्रवेश प्रक्रिया पहली बार ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी होगी। इसमें अभ्यर्थी लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की वेबसाइट (sportscollegelko.in) पर जाकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
वेबसाइट में लखनऊ के अलावा गोरखपुर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में संचालित होने वाले खेल और खाली सीटों की जानकारी होगी। अभ्यर्थी अपने पसंदीदा खेल का नाम डालकर फार्म जमा कर सकते हैं। 200 रुपये की ऑनलाइन फीस के बाद एक रसीद जारी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी ट्रायल में इस रसीद, आधार कार्ड और कक्षा पांच की उत्तीर्ण अंकतालिका के साथ ट्रायल स्थल पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी व गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य आले हैदर ने बताया कि तीनों कॉलजों में कक्षा छह में तकरीबन 300 खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा होने से अभ्यर्थी अनावश्यक दौड़-भाग से बच जाएगा और चयन प्रक्रिया पहले से सरल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें