फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के सामने बनेगा फुट ओवरब्रिज..हादसों पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के सामने दुर्घटनाएं रोकने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम यहां पर फुट ओवरब्रिज बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निगम ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति के बाद इसकी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर स्थित एमएमएमयूटी के सामने आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई विद्यार्थियों की जान भी जा चुकी है। विद्यार्थी काफी दिनों से फुट ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे। फोरलेन के ठीक किनारे स्थित एमएमएमयूटी के मुख्य प्रवेश द्वार को प्रशासन स्वयं भी दुर्घटना की दृष्टी से संवेदनशील क्षेत्र स्वीकार करता है। विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों की संख्या मिला लें तो 6500 से अधिक लोगों को हर दिन आवागमन रहता है। आए दिन वहां पर कोई न कोई छात्र या कर्मचारी घायल हो जाता है।
वर्जन
एमएमएमयूटी के सामने फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना है। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव पर विचार विमर्श कर शासन को अवगत कराया जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही डीपीआर बना फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें