फूड पार्क में एक ओर दुकानों काम चल रहा है, तो दूसरी ओर हर्बल पार्क में पेड़-पौधे लग चुके हैं। मिट्टी के समतलीकरण और सड़क बनाने के अलावा घास लगाने काम बाकी है। कार्यदायी संस्था की ओर से कोलकाता से कारपेट घास मंगाई जा रही है। कार्यदायी संस्था से जुड़े लाेगों ने बताया कि चिकनी मिट्टी होने की वजह से विशेष घास मंगाई गई है। जल्द ही घास का रोपण करा दिया जाएगा।
तीन सौ से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
जीडीए अधिकारियों का कहना है कि फूड पार्क में तीन सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। हर्बल पार्क में लोग टहलने के अलावा योगा पार्क में योग कर सकेंगे। साथ ही खूबसूरत तालाब विकसित होगा। फूड पार्क में 200 चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, ओपन थियेटर की सुविधा होगी। यहां बने वाणिज्यिक हाल में मांगलिक आयोजन भी किए जा सकेंगे।
जीडीए वीसी आनंदवर्धन ने कहा कि फूड पार्क का काम तेजी से चल रहा है। इसमें दुकानों के अलावा अन्य कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। यहां आने वाले लोग हरियाली और खूबसूरत रोशनी के बीच खाने-पीने का आनंद उठा सकेंगे।