फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गर्भावस्था की शुरुआती तीन माह में फोलिक एसिड आवश्यक

Wed, 08 May 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-भनवापुर के बैनियां खास में अधीक्षक ने किया माता बैठक का औचक निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के बैनियाखास में अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने संचार गतिविधि एवं माता बैठक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम विमल गुप्ता, आशा संजू, आंगनबाड़ी मंजू तथा गांव की माताओं के साथ संचार गतिविधि के कार्यक्रम के तहत माता बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान डॉ. ओझा की ओर से बताया गया कि गर्भावस्था की शुरुआती तीन माह में फोलिक एसिड के इस्तेमाल से न्यूरल ट्यूब जन्मजात विकृति, कटे होंठ और तालू, समय से पहले जन्म, जन्म के समय कम वजन, गर्भपात, गर्भ में खराब विकास तथा हृदय संबंधित बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पर्यवेक्षक राजीव त्रिपाठी, बीसीपीएम मैराज अहमद तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह के साथ गांव में टीकाकरण से इन्कार अभिभावक कल्पू, जोखू, मुन्नू तथा महफूज से वार्ता करते हुए टीकाकरण के फायदे के विषय में जानकारी दी गई। टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कोमल यादव, सुनीता, भानमती, नीलम, सावित्री, मंजू, चिनका देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें