फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, सुबह आने वाली ट्रेन पहुंच रही शाम में

Thu, 25 Jan 2024 11:41 AM IST
रोहित शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वैशाली एक्सप्रेस सुबह 9.20 बजे के बजाय शाम को साढ़े छह बजे पहुंची। वहीं गोरखधाम एक्सप्रेस भी साढ़े 13 घंटे लेट चल रही थी। इस ट्रेन के रात में 11.30 बजे के बाद गोरखपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। सप्तक्रांति करीब दो घंटे और बिहार संपर्क क्रांति भी साढ़े छह घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
बुधवार को उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के चलते गोरखपुर आने वाली ट्रेनें भी लेट हो गईं। वैशाली एक्सप्रेस सुबह 9.20 बजे के बजाए शाम को साढ़े छह बजे पहुंची। वहीं, गोरखधाम एक्सप्रेस भी साढ़े 13 घंटे लेट चल रही थी। सप्तक्रांति करीब दो घंटे और बिहार संपर्क क्रांति भी साढ़े छह घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में भी दिल्ली व आसपास घना कोहरा शुरू हो गया था। तभी से दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें लेट होने लगी हैं। सबसे अधिक असर वैशाली सुपरफास्ट, गोरखधाम एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ा है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के बाद मौसम ठीक होने और ट्रेनों के संचालन में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन मंगलवार की रात और बुधवार को दिन में घिरे घने कोहरे के चलते ट्रेनों की गति फिर धीमी हो गई। वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर गोरखपुर पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन शाम 6.30 बजे के करीब पहुंची।

इस ट्रेन से गोरखपुर से सीवान, छपरा, हाजीपुर आदि स्टेशन के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। वहीं, पंजाब के बठिंडा शहर से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस करीब साढ़े 13 घंटे लेट थी। रेल कर्मियों ने बताया कि गोरखधाम ट्रेन हर दिन दिल्ली से बठिंडा पहुंचते-पहुंचते 10-12 घंटे लेट हो जा रही है। इसके चलते वापसी में भी देरी हो रही है।

बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन भी करीब साढ़े छह घंटे लेट रही। यह ट्रेन मंगलवार की रात 12 बजे के स्थान पर बुधवार की सुबह 6.30 बजे गोरखपुर पहुंची थी। इसके अलावा सप्तक्रांति भी भोर में साढ़े तीन बजे के बजाए सुबह साढ़े पांच बजे गोरखपुर पहुंची। इसके अलावा मुंबई से आने वाली काशी एक्सप्रेस भी शाम साढ़े छह बजे के स्थान पर रात साढ़े आठ बजे गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें