फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा: 10 चक्कर लगाने के बाद लौट गई दिल्ली की फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते 13 फ्लाइट कैंसिल, मुंबई की फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खराब मौसम के चलते शनिवार को भी गोरखपुर एयरपोर्ट पर 13 फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। दिल्ली से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट शाम को करीब 10 चक्कर लगाने के बाद भी नहीं उतर सकी तो दिल्ली लौट गई। मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की एक फ्लाइट आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद लौटी तो उसकी वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहां से करीब दो घंटे बाद किसी तरह उसकी गोरखपुर में लैंडिंग कराई गई, लेकिन यह वापस नहीं जा सकी।
केवल हैदराबाद की एक फ्लाइट ही आसानी से रनवे पर उतरी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि केवल मुंबई व हैदराबाद की एक-एक फ्लाइट ही उतरीं, अन्य कैंसिल हो गईं।
गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद आदि के लिए कुल 15 फ्लाइट हैं। इसमें से सबसे अधिक तीन फ्लाइट दिल्ली आती-जाती हैं। शनिवार को कोहरे व खराब मौसम के चलते विमानों को रनवे पर उतारने में दिक्कत हुई। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि मुंबई से आई फ्लाइट करीब आधे घंटे तक प्रयास के बावजूद उतर नहीं पाई तो पायलट उसे वापस ले गया। इस जहाज को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। दोपहर में मौसम साफ होने पर दुबारा विमान आई और उसे सुरक्षित उतारने में आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट भी आसानी से उतरी, लेकिन दोपहर बाद फिर मौसम खराब होने से विमानों की उड़ान प्रभावित हो गई। दिल्ली से आई स्पाइसजेट की एक फ्लाइट करीब 10 चक्कर लगाने के बाद भी उतर नहीं पाई और अंत में इस विमान को वापस दिल्ली भेज दिया गया। कोलकाता, अहमदाबाद आदि शहरों की फ्लाइट भी खराब मौसम के चलते कैंसिल हो गई। इससे पहले बुधवार को भी मौसम खराब होने के चलते दिल्ली की एक को छोड़कर अन्य कोई फ्लाइट यहां नहीं उतर पाई थी। दिल्ली-गोरखपुर की एक फ्लाइट को अयोध्या और दिल्ली-गोरखपुर की एक अन्य फ्लाइट को लखनऊ से लौटाना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें