फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली व मुंबई की फ्लाइटें घंटों लेट, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी; जानिए क्यों हुई परेशानी

Mon, 12 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सुबह 10:50 बजे दिल्ली जाने वाला विमान दोपहर 12:26 बजे एयरपोर्ट पहुंचा और इसके बाद करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुआ। वहीं, दोपहर 12:10 बजे दिल्ली के लिए निर्धारित इंडिगो की उड़ान भी समय से नहीं हो सकी और आखिरकार दोपहर 1:45 बजे उड़ान भर पाई। यात्रियों को लंबे समय तक टर्मिनल में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट टिकट काउंटर - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को उड़ानों में लगातार देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक एक के बाद एक फ्लाइट निर्धारित समय से काफी देर से रवाना हुईं। इससे एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह 10:50 बजे दिल्ली जाने वाला विमान दोपहर 12:26 बजे एयरपोर्ट पहुंचा और इसके बाद करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुआ। वहीं, दोपहर 12:10 बजे दिल्ली के लिए निर्धारित इंडिगो की उड़ान भी समय से नहीं हो सकी और आखिरकार दोपहर 1:45 बजे उड़ान भर पाई। यात्रियों को लंबे समय तक टर्मिनल में इंतजार करना पड़ा।

शाम चार बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी तय समय पर रवाना नहीं हो सकी। यह उड़ान करीब ढाई घंटे की देरी से शाम 6:49 बजे रवाना हुई। लगातार हो रही देरी के कारण एयरपोर्ट टर्मिनल पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि उड़ानों में देरी की स्पष्ट जानकारी समय पर नहीं दी गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। कई यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने की आशंका जताई, जबकि कुछ ने एयरलाइंस की सूचना व्यवस्था और प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें