फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: नोएडा की तर्ज पर अब गोरक्षनगरी में भी फ्लैटेड फैक्टरी, गीडा में निर्माण काम भी शुरू

Tue, 17 Sep 2024 01:38 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

प्रदेश सरकार ने पिछले साल गीडा में भी फ्लैटेड फैक्टरी लगाने का निर्णय लिया था। यह एक ऐसी बिल्डिंग होगी, जिसमें 80 फ्लैट बनाए जाएंगे। प्रत्येक फ्लैट एक हाॅल जैसा होगा, जिसमें फिनिशिंग के सारे काम पूरे होंगे, यहां तक कि बिजली का स्वीच भी लगा होगा। इसमें रेडिमेड गारमेंट्स से जुड़ी सिलाई, सफाई, पैकिंग आदि का काम करने वाली छोटी इकाइयां अपना कारोबार शुरू करेंगी।
विज्ञापन
गीडा में बनाई जा रही फ्लैटेड फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की तर्ज पर गीडा में भी फ्लैटेड फैक्टरी बनाई जा रही है। नवंबर में इसके लिए बन रहे भवन का काम पूरा हो जाएगा। इसमें 80 फीसदी फ्लैट रेडिमेड गारमेंट्स और शेष 20 फीसदी अन्य उद्योगों को दिए जाएंगे। यहां सभी प्रदूषण मुक्त फैक्टरियां होंगी। दिसंबर में इन फ्लैट्स का आवंटन होगा। उम्मीद है कि नए साल में यहां नई फैक्टरियों से उत्पादन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले साल गीडा में भी फ्लैटेड फैक्टरी लगाने का निर्णय लिया था। यह एक ऐसी बिल्डिंग होगी, जिसमें 80 फ्लैट बनाए जाएंगे। प्रत्येक फ्लैट एक हाॅल जैसा होगा, जिसमें फिनिशिंग के सारे काम पूरे होंगे, यहां तक कि बिजली का स्वीच भी लगा होगा। इसमें रेडिमेड गारमेंट्स से जुड़ी सिलाई, सफाई, पैकिंग आदि का काम करने वाली छोटी इकाइयां अपना कारोबार शुरू करेंगी। पूरी तरह से तैयार इस फैक्टरी में उद्यमी पहले दिन से ही उत्पादन शुरू करने की स्थिति में होंगे।

सेक्टर 13 में स्थापित यह फैक्टरी 10,800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में है। इसकी कुल लागत करीब 34 करोड़ रुपये है। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय और प्रदेश सरकार के सहयोग से इसका निर्माण कार्य चल रहा है। इस बिल्डिंग में 80 फैक्टरियों की स्थापना होगी, जिसमें करीब 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि गीडा बोर्ड की पिछली बैठक में यह तय किया गया था कि 80 फीसदी फ्लैट रेडिमेड गारमेंट्स और 20 फीसदी अन्य उद्यमियों को आवंटित किया जाएगा। सीईओ गीडा अनुज मलिक ने बताया कि इसका निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें