- दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे थे सभी, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। यूपीएसएसएससी द्वारा चल रही ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में सोमवार को पांच सॉल्वर पकड़े गए। यह सभी अलग-अलग सेंटर से गिरफ्तार किए गए है। सभी के खिलाफ संबंधित थाने में सूचना दे दी गई है। पुलिस उनको हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में सोमवार को 49 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा को सुचिता को लेकर सतर्क एजेंसियों ने दो पालियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से पांच मुन्ना भाइयों को दबोचा। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। मिला जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर से विशाल पांडेय, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज से जय बहादुर निषाद, एमएसआई इंटर कॉलेज से रामसेवक राव, रोशन कुमार और भगवती प्रसाद कल्या महाविद्यालय से जगदंबा नाम के युवक को पुलिस ने दबोचा। पुलिस की माने तो वह दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे।