अस्पताल पहुंचे कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज
- फोटो : अमर उजाला
सदर ब्लॉक के ग्राम बागपार में कम्बोडियो से लौटे एक व्यक्ति समेत परिवार के पांच सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर शाम बागापार में एक मरीज होने की सूचना पर पहुंची टीम ने पाया कि युवक कंबोडिया से आया है तथा उसकी तबियत खराब है। टीम ने युवक के साथ ही उसके परिवार के सदस्यों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका सैम्पल शुक्रवार को जांच के लिए भेजा जाएगा।