- एक साथ मंडल के सभी जिलों में 18 जून को होगी प्रवेश परीक्षा
गोरखपुर। अटल आवासीय विद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा छह में होने वाले प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। कक्षा छह की 80 सीटों पर गोरखपुर मंडल के सभी जिलों से 418 आवेदन आए हैं। यानी 18 जून को होनी वाली प्रवेश परीक्षा में एक सीट पर पांच परीक्षार्थी दावेदारी पेश करेंगे।
श्रमिकों और कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चे नए सत्र से सहजनवां में बने अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ेंगे। इसमें पंजीकृत श्रमिकों के छह से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई कराई जाएगी।
सहजनवां के ग्राम पिपरा में विद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है। यह विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर सीबीएससी पैटर्न पर आधारित है। प्रधानाचार्य पद पर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य रहे अजीत कुमार सिंह की नियुक्ति कर दी गई है।
-
यहां से आए इतने आवेदन
गोरखपुर- 130
कुशीनगर - 64
महाराजगंज - 106
देविरया- 118
-
कोट
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। सत्यापन का काम चला रहा है। प्रवेश परीक्षा नवोदय के पैटर्न पर होगी। पेपर तैयार करने के लिए बीएसए और डीआईओएस से संपर्क किया गया है। 18 जून को गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर में एक साथ प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए जल्द ही केंद्र का निर्धारण कर लिया जाएगा।
- अजीत कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, अटल आवासीय विद्यालय