फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मूर्तियों के विसर्जन के लिए तीन स्थनों पर बन रहे पांच कृत्रिम तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 20 से 22 अक्तूबर तक राप्ती तट स्थित एकला बांध, डोमिनगढ़ और महेसरा पुल के पास निर्धारित स्थलों पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके लिए एकला बांध पर तीन और डोमिनगढ़ व महेसरा में एक-एक कृत्रिम तालाब बनाया जा रहा है। नगर आयुक्त अजय जैन ने संबंधित अधिकारियों को शनिवार तक सभी तैयारियां पूरी करने और नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी शुक्रवार को एकला बांध पर तालाब निर्माण और बैरिकेडिंग का काम कराते मिले। उन्होंने बताया कि शनिवार तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें