गोरखपुर। हरपुर बुदहट इलाके में मारपीट के आरोपी पूर्व प्रधान रामरेखा पासवान समेत पांच लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुल्टही गांव निवासी रामरेखा, पन्नेलाल, गणेश, हरिराम, हरीलाल व सोनू के रूप में हुई है। ब्यूरो