फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर रिंकू का बढ़ने लगा दायरा, विधायक से बढ़ी दूरियां भी- जानें क्यों

Sat, 20 Jul 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो रोहित सिंह, गोरखपुर

सार

रिंकू चौधरी पत्नी को नगर पंचायत चुनाव लड़ाने के बाद 2027 में कैंपियरगंज से ही विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रिंकू के समर्थक सोशल मीडिया पर माहौल भी बना रहे हैं।
फेसबुक पर रिंकू चौधरी के पेज पर ऐसे कई पोस्ट मिल जाएंगे, जिसमें उसके समर्थन में फेसबुक दोस्तों ने अभी से ऐलान कर रखा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट साझा किए जा रहे थे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपियरगंज के भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने जिसपर अपनी हत्या की साजिश रचने का अंदेशा जताया है, वह रिंकू चौधरी कभी उनका खास हुआ करता था। बात तब बिगड़ी जब रिंकू चौधरी की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं बढ़ती गईं।

विज्ञापन


पत्नी को नगर पंचायत चुनाव लड़ाने के बाद वह 2027 में कैंपियरगंज से ही विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रिंकू के समर्थक सोशल मीडिया पर माहौल भी बना रहे हैं।

फेसबुक पर रिंकू चौधरी के पेज पर ऐसे कई पोस्ट मिल जाएंगे, जिसमें उसके समर्थन में फेसबुक दोस्तों ने अभी से ऐलान कर रखा है। सूत्र बताते हैं कि विधायक फतेह बहादुर सिंह अपने समर्थकों और चाहने वालों का खास ख्याल रखते हैं। इसी की नतीजा रहा कि 2021 के जिला पंचायत चुनाव में उन्होंने राजीव रंजन चौधरी उर्फ रिंकू चौधरी की मां को सरोज देवी को जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनवा दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

फेसबुक पर हिस्ट्रीशीटर रिंकू चौधरी के समर्थन में ऐसे पोस्ट साझा हो रहे थे - फोटो : फेसबुक

2023 में नगर निकाय चुनाव आ गया। इस चुनाव में रिंकू चौधरी ने अपनी पत्नी को चेयरमैन का चुनाव लड़वाने का फैसला किया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यहीं से विवाद बढ़ने लगा। क्षेत्र की जनता और चुनाव के दौरान लोगों के पास विधायक फतेबहादुर सिंह ने भी पीपीगंज से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

पीपीगंज से भाजपा पार्टी से चेयरमैन का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ने भी 3 जुलाई को मतदान की अपील करने की गुजारिश करते हुए एक वीडियो साझा किया था। चुनाव में रिंकू चौधरी की पत्नी ने अच्छी संख्या में वोट भी हासिल किया और वह तीसरे नंबर पर रही थीं।

सोशल मीडिया पर समर्थक बना रहे थे माहौल, बढ़ती गईं दूरियां
सूत्रों और सोशल मीडिया रिकाॅर्ड के मुताबिक, समर्थक फेसबुक पेज से काफी पहले से रिंकू को गलत मुकदमों में फंसाने और अन्य की अपील करते हुए पोस्ट साझा कर रहे थे। इसी बीच सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं, जीना है तो कर्ण की तरह जीओ, बड़े भइया राजीव रंजन चौधरी (भावी विधायक प्रत्याशी कैंपियरगंज), सपा पार्टी के झंडे के साथ भावी विधानसभा प्रत्याशी का पोस्ट फेसबुक पर साझा होने लगा।

जानकार बताते हैं कि 2021 के पहले लगातार इतने केस, मुकदमों के बाद भी कार्रवाई से बचे रहे रिंकू चौधरी पर 2023 के बाद लगातार दर्ज होने वाले मुकदमों और अन्य पर पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें