फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तकनीकी खराबी से स्पाइसजेट की दिल्ली-मुंबई उड़ानें निरस्त, यात्रियों में नाराजगी

Tue, 04 Aug 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का लैंडिंग समय शाम 6:30 बजे निर्धारित था। यह विमान गोरखपुर से शाम 6:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता लेकिन निर्धारित समय पर विमान नहीं पहुंच सका। पहले फ्लाइट के एक घंटे लेट होने की जानकारी दी गई, बाद में इसे मंगलवार के लिए निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एयरपोर्ट से सोमवार को संचालित होने वाली स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें तकनीकी कारणों से प्रभावित रहीं। दिल्ली की फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। अब यह विमान मंगलवार की सुबह आठ बजे आएगा और यहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा।

विज्ञापन


स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का लैंडिंग समय शाम 6:30 बजे निर्धारित था। यह विमान गोरखपुर से शाम 6:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता लेकिन निर्धारित समय पर विमान नहीं पहुंच सका। पहले फ्लाइट के एक घंटे लेट होने की जानकारी दी गई, बाद में इसे मंगलवार के लिए निरस्त कर दिया गया।

वहीं, मुंबई से आने-जाने वाली शाम की फ्लाइट भी रद्द रही। मुंबई की फ्लाइट का गोरखपुर पहुंचने का समय शाम 5:15 बजे था, जबकि यहां से यात्रियों को लेकर विमान को शाम छह बजे रवाना होना था। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को पहले ही उड़ान निरस्त होने की सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन


स्पाइसजेट के स्टेशन मैनेजर यशवंत सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से विमान गोरखपुर नहीं आ सके, जिसके चलते उड़ान को निरस्त करना पड़ा। उन्होंने बताया कि दिल्ली वाली फ्लाइट मंगलवार सुबह आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी और यात्रियों को लेकर आगे की उड़ान भरेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें