फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब मेडिकल कॉलेज में झाड़ियों में लगी आग

Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में झाड़ियों में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित आईसीएमआर बिल्डिंग के बगल में शुक्रवार दोपहर में आग लग गई। झाड़ियों से धुआं व आग की लपटें उठती देख मरीजों के तीमारदार व कर्मचारी घबरा गए। फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात में वार्ड नंबर 14 में आग लग गई थी। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पूरी रात मरीज व उनके तीमारदार दहशत में रहे। इसके बाद शुक्रवार दोपहर में फिर आईसीएमआर बिल्डिंग के बगल में झाड़ी में आग लग गई। दोपहर ढाई बजे आग की लपटें व धुआं देखकर कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी। करीब 15 मिनट में फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि किसी कर्मचारी ने झाड़ियों की सफाई के लिए आग लगा दी थी। इस बात की जांच कराई जा रही है कि किस कर्मचारी ने आग लगाई थी और इसके लिए किससे अनुमति ली थी। प्राचार्य का कहना है कि आग लगने से किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें