गोला। वार्ड संख्या एक गोड़सरी में मंगलवार सुबह झोपड़ी में आग लग गई। जबतक काबू पाया जाता खाद्यान्न सहित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड के मनोज कुमार की पत्नी मंगलवार सुबह भोजन पका रही थी। तभी चूल्हे की लपट से झोपड़ी में आग लग गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक झोपड़ी में रखा गेहूं, चावल, कपड़ा, चौकी, बिस्तर आदि जलकर नष्ट हो गया। संवाद