फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिवाली के दीए से जली दुकान, अंदर रखा 4 लाख रुपये का सामान जला- जानिए कैसे लगी आग

Sat, 02 Nov 2024 12:54 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दीपोत्सव पर गुरुवार की रात में दीए की आग से चौरीचौरा नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 बुद्धनगर (भगवानपुर) स्थित श्री वैष्णो एल्यूमीनियम एवं स्टील की दुकान में रात में भीषण आग लग गई। दुकान में रखा लगभग 4 लाख रुपए की कीमत का स्टील एल्युमीनियम, सजावट का सामान एवं मशीनरी जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुकान मालिक प्रदुम्न कुमार पासवान ने घटना की सूचना संबंधित को दे दी है। दुकानदार ने बताया कि दीप जलाकर पूजा अर्चना करने के बाद वह सोने चले गए थे। देर रात दुकान में धुआं उठा और धू धू कर दुकान का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने जुटकर आग को बुझाया लेकिन तब तक दुकान कालगभग सभी सामान जल चुका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें