दुकान में आग लगने से आस-पास भी आग फैल गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेलीपार थाना के महावीर छपरा में मंगलवार शाम एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से पचास हजार से अधिक रुपये का सामान जल गया। दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दुकान बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
बेलीपार के बांसगांव-कुसमौल मार्ग पर एक पब्लिक स्कूल के सामने चाय की दुकान है। मंगलवार शाम अचानक दुकान से लपटें निकलने लगीं। लोग कुछ समझ पाते तब तक गैस सिलिंडर फट गया। कुछ देर तक लोग डर के कारण आग बुझाने नहीं गए।
गनीमत यह थी कि दुकान बंद थी और आसपास कोई दूसरी दुकान भी नहीं थी। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक महावीर छपरा निवासी केशव लाल ने 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान जताया है।