फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोहद्दीपुर कार सजावट के सामान वाली दुकान में आग, अफरा-तफरी- बुझाने में लगी 4 दमकल गाडियां

Mon, 01 Apr 2024 11:00 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
दुकान में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी और पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर में मोहद्दीपुर आरकेबीके के सामने वाली गली में स्थित एक मकान में जनरेटर के शार्ट सर्किट से रविवार की दोपहर करीब 12.46 बजे आग लग गई। मकान के निचले हिस्से में चलने वाले दुकान में कार के सजावटी सामान रखे हुए थे, जिसमें तेजी से आग फैलने की वजह से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

विज्ञापन


सूचना पर फायर की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, आरकेबीके चौराहा मोहद्दीपुर के सामने गली में मकान नंबर 503 में इलेक्ट्रिक जनरेटर से शार्ट सर्किट से रविवार दोपहर आग लगी थी। दोपहर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से फायर सर्विस की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


घटना स्थल पर आग गाड़ी के सजावट के समान, सीट कवर बनाने वाली मकान/दुकान में लगी थी और तत्काल फायर सर्विस यूनिट द्वारा कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। आग से गाड़ी के सजावट के समान, सीट कवर बनाने के कपड़े एवं तैयार माल आग से जल गए थे लेकिन, अधिकांश को बचा लिया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें