फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाइवे पर चलती बस में लगी आग, चालक व खलासी ने कूदकर बचाई अपनी जान

Thu, 29 Apr 2021 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

संयोग ठीक रहा कि बस में कोई और यात्री नहीं था। करीब एक घंटे तक सड़क पर बस धू-धू कर जलती रही।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां फोरलेन स्थित पटहेरवा ओवर ब्रिज पर दोपहर में बिहार से लौट रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। पल भर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। बस चालक व खलासी ने सड़क पर जलती गाड़ी छोड़ दी और भाग खड़े हुए। संयोग ठीक रहा कि बस में कोई और यात्री नहीं था। करीब एक घंटे तक सड़क पर बस धू-धू कर जलती रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एक बस बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले में लोगों को पहुंचाने गई थी। खाली बस गुरुवार को वापस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान पटहेरवा ओवर ब्रिज पर डीजल टैंक का पाइप फट जाने के कारण बस में भीषण आग लग गई। 

बस के चालक और खलासी किसी तरह बस से निकलने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने ओवर ब्रिज के दोनों तरफ गाड़ियों को रोक दिया। लगभग एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बस पूरी तरह से जल चुकी है। आग बुझने के बाद हाइवे पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें