फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारपीन तेल गोदाम में आग: लपटें देख घरों से निकाले सिलिंडर, 10 दमकल ने 90 मिनट में पाया काबू

Tue, 29 Sep 2026 05:02 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मोहनलालपुर निवासी कृष्णा गुप्ता कृष्ण बिल्डिंग मटेरियल नाम से दुकान चलाते हैं। घर से कुछ दूरी पर उनका गोदाम है। इसमें बल्ली-पटरे के साथ ड्रमों में तारपीन का तेल और थिनर रखा था। यहां तारपीन तेल की पैकिंग कर छोटी बोतलों में बिक्री के लिए तैयार किया जाता था। बताया जा रहा है कि ड्रम में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैल गईं। 
विज्ञापन
तारपीन के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे तारपीन तेल के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे तारपीन के तेल, थिनर, बल्ली और पटरे की वजह से आग तेजी से भड़क उठी। लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


मोहनलालपुर निवासी कृष्णा गुप्ता कृष्ण बिल्डिंग मटेरियल नाम से दुकान चलाते हैं। घर से कुछ दूरी पर उनका गोदाम है। इसमें बल्ली-पटरे के साथ ड्रमों में तारपीन का तेल और थिनर रखा था। यहां तारपीन तेल की पैकिंग कर छोटी बोतलों में बिक्री के लिए तैयार किया जाता था। बताया जा रहा है कि ड्रम में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैल गईं। कृष्णा गुप्ता और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना पर तिवारीपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग के खतरे को देखते हुए आसपास के 20 से अधिक घर खाली कराए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए 10 दमकल गाड़ियां लगाई गईं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक बंद रही। आग फैलने की आशंका में कई लोगों ने घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर रख दिए। हादसे के बाद मौके पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है: संतोष कुमार राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

20 से अधिक घर खाली कराए, रेस्क्यू में जुटी रही टीम
आग के विकराल रूप को देखते हुए तिवारीपुर पुलिस ने आसपास के 20 से अधिक घरों को खाली कराया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। आग की चपेट में आने से बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने अपने घरों से गैस सिलेंडर भी बाहर निकाल लिए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें