फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 22 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दूसरे गांव के युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जपती गांव निवासी नितेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं। आरोप है कि नितेश ने उसकी बेटी को जबरन अपना मोबाइल नंबर दिया था। बेटी ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। महिला के पति ने युवक को फोन कर समझाया था। आरोप है कि 19 सितंबर की सुबह करीब सात बजे किशोरी इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए घर से निकली लेकिन कॉलेज नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। महिला ने नितेश पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें