फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन विवाद सुलझाने गई थी पुलिस, PRV टीम पर किया हमला- होमगार्ड की वर्दी फाड़ी; 2 गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा

सार

रविवार रात करीब नौ बजे पीआरवी पर तैनात सिपाही संदीप चौहान और होमगार्ड सुशील चंद्र उपाध्याय बुढ़ाडीह गांव में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंचे थे। पुलिस टीम दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद सोनू गोंड, पिंटू और शनि उग्र हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाडीह गांव में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने के बाद मारपीट की और होमगार्ड की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे पीआरवी पर तैनात सिपाही संदीप चौहान और होमगार्ड सुशील चंद्र उपाध्याय बुढ़ाडीह गांव में जमीन विवाद की सूचना पर पहुंचे थे। पुलिस टीम दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद सोनू गोंड, पिंटू और शनि उग्र हो गए।

आरोप है कि तीनों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान होमगार्ड सुशील चंद्र उपाध्याय की वर्दी फट गई। घटना की सूचना मिलते ही गुलरिहा थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


सोमवार को होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू गोंड और शनि को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी पिंटू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मुख्य आरोपी सोनू के खिलाफ गुलरिहा थाने में पहले से भी मारपीट के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें