फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खेत जा रहे भाइयों से मारपीट पांच लोगोें पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। खेत में पानी चलाने का मोटर खोलने जा रहे भाइयों को रास्ते में रोककर मारपीट करने के आरोप में बड़हलगंज पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोड़र नीलकंठ निवासी राणाप्रताप यादव ने तहरीर में बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने भाइयों हरेंद्र, नितेश और मनोज के साथ खेत जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में संगम, बलींद्र, नवीन, संजय यादव समेत पांच लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से पीटा और गाली-गलौज की। इस दौरान भाई का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। मारपीट में सभी को चोटें आईं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें