फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले झंगहा के युवक पर एफ़आईआर दर्ज

विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ सोशल साइट्स पर गलत टिप्पणी करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दी कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले झंगहा के एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को झंगहा के एक युवक को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि फेसबुक पर ऋषिकेश ऋषि नामक व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कुछ कमेंट किया है। मामले का संज्ञान लेते हुए उस व्यक्ति का प्रोफाइल चेक किया पता चला युवक झगहां थाना निवासी है। जिला कांग्रेस कमेटी के शाहिल विक्रम तिवारी ने बताया कि जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष ने झगहां थाना पहुंचकर उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभद्र शब्दों का प्रयोग महिला के लिए करना निंदनीय है और थानाध्यक्ष से तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें