सहजनवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की इमरजेंसी में शुक्रवार रात नशे की हालत में पहुंचे तीन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षा गार्डों से अभद्रता की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी। हंगामा करने के बाद तीनों वहां से भाग गए। प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि सच्चिदानंद राय उर्फ गोलू और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद