फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अफसरों ने दवा खाकर शुरू किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। अभियान की शुरुआत मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, अपर निदेशक-स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डॉ. आईबी विश्वकर्मा और सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने सीएमओ आफिस के प्रेरणाश्री सभागार में दवा का सेवन करके किया। यह अभियान 28 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

अभियान में आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी। गर्भवती और अति गंभीर बीमार को दवा का सेवन नहीं करना है। इस मौके पर डॉ. नंदलाल कुशवाहा, एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डॉ. राजीव वर्मा, सुनीता पटेल, राजेश चौबे, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें