खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में तीन लाेगों के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दिए तहरीर में बघौली गांव निवासी दुर्गा सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को गांव के ही मुकेश सिंह, विवेक सिंह और विनय सिंह पुरानी रंजिश में गाली देते हुए मारपीटकर घायल कर दिए और जानकाल की धमकी दी। मारपीट में सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर घायल को मेडिकल परीक्षण के भेजा।