फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुलरिहा में दो गुटों में जमकर मारपीट, 42 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के औरंगाबाद के राजस्व गांव भरवलिया में 20 जून की रात में बाइक की हैंडल से ठोकर लगने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। गांव के अलग-अलग वर्ग के दो गुटों में तीन दिन में तीन बार ईंट-पत्थर चले और जमकर मारपीट हो चुकी है। तीन अलग-अलग तहरीर के अनुसार पुलिस अब तक 22 नामजद एवं 42 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


राजमती देवी द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक 20 जून की रात विवेक निषाद ने बाइक नचाते हुए उन्हें ठोकर मार दिया था। उनके बेटे ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह लोगों के साथ एकजुट होकर उनके घर ईंट-पत्थर चलने लगा। इसमें कई लोग घायल हो गए। राजमती की तहरीर पर पुलिस ने विवेक निषाद, अमित चौधरी, आशीष चौधरी, आशीष गुप्ता, गौरव, अमित निषाद, अखिल निषाद समेत सात के खिलाफ मारपीट, बलवा एवं एससी-एसटी का केस दर्ज किया। इसी मामले में विवेक निषाद ने तहरीर देकर बताया कि वह बाइक पर खाद लादकर आ रहा था। पन्नेलाल की पत्नी राजमती रास्ते में खड़ी थीं। बाइक की हैंडल से ठोकर लग गई। नाराज होकर पन्नेलाल, रामकुमार, राकेश, आदित्य, अमित कुमार, आनंद एवं 20 अज्ञात लोग उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। हमले में उनका सिर फट गया था। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद एवं 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इसी मामले को लेकर 21 जून को भी दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। तीसरी तहरीर देते हुए बबलू ने ग्राम प्रधान रणजीत चौधरी, रवि कुमार, मानसिंह, मोनू चौधरी, अमित, अभिषेक, अजीत चौधरी, अखिलेश, अमित चौधरी समेत नौ के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। गुलरिहा पुलिस ने आदित्य प्रकाश, अंबिका प्रकाश, अंकुश प्रकाश, दीप, लालू, किशन को गिरफ्तार कर रविवार को शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें