फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीता वाटिका में राधारानी प्राकट्य महोत्सव की धूम

Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हनुमान प्रसाद पोद्दार और राधाबाबा की तपस्या स्थली गीता वाटिका में राधारानी का 88वां प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 17 से 21 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में दूर-दराज से आए श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हैं। शनिवार को राधा अष्टमी के अवसर पर राधारानी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए नेपाल समेत दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को महोत्सव के तहत सुबह वृंदावन से आई रासलीला मंडली ने चैतन्य महाप्रभु की लीलाओं का सजीव मंचन किया। इसके साथ ही पद रत्नाकर का अखंड पारायण और भाईजी की अमृतवाणी का प्रवचन हुआ। शाम छह बजे स्वामी रामजी शर्मा और कुंजबिहारी शर्मा की रास मंडली ने प्रिया-प्रियतम के नित्य रास-विहार और रास नृत्य का भावपूर्ण मंचन किया। इसके बाद मदनमोहन के प्राकट्य और भक्त काले खां की भक्ति की कथा का मंचन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें