फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आनंद विहार से लौकहा बाजार के लिए चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन

Wed, 09 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आगामी पर्वों को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल के बीच गोरखपुर होकर त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04014/04013 का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार विशेष ट्रेन 16 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन आनंद विहार से शाम 3:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 7:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी और झंझारपुर होते हुए रात 8:15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी। वापसी में 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार विशेष ट्रेन 17 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन रात 9:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और तीसरे दिन रात 3:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, नौ शयनयान, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो स्लीपर कोच शामिल हैं। ट्रेन का संचालन कुल 75 फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें