फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला सफाई कर्मी ने ब्लॉक कर्मियों को चप्पल लेकर दौड़ाया, इस कार्रवाई से थी नाराज

Wed, 31 Jul 2024 10:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के भटहट ब्लॉक मुख्यालय पर निलंबन से नाराज महिला सफाई कर्मी ने मंगलवार को जमकर उत्पात मचाया। यह भी आरोप लगाया गया है कि वह एडीओ पंचायत, सचिव और कर्मचारियों को चप्पल लेकर मारने के लिए दौड़ाई थी। यह रुख देख कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर छुपते रहे। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने समझाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
चप्पल लेकर दौड़ाने वाली महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के भटहट ब्लॉक मुख्यालय पर निलंबन से नाराज महिला सफाई कर्मी ने मंगलवार को जमकर उत्पात मचाया। यह भी आरोप लगाया गया है कि वह एडीओ पंचायत, सचिव और कर्मचारियों को चप्पल लेकर मारने के लिए दौड़ाई थी।

विज्ञापन


यह रुख देख कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर छुपते रहे। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने समझाकर मामला शांत करवाया। ग्राम विकास अधिकारी सर्मित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।

सर्मित कुमार ने तहरीर में लिखा है कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत अतरौलिया में सफाई कर्मी के रूप में तैनात नीतू द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने एवं कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में डीपीआरओ ने 25 जुलाई को उसे निलंबित करते हुए पिपराइच ब्लॉक से संबद्ध कर दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को नाराज महिला सफाई कर्मी पति जयप्रकाश के साथ भटहट ब्लॉक पर आकर एडीओ पंचायत, सचिव एवं अन्य कर्मचारियों को मारने के लिए चप्पल लेकर दौड़ाने लगी।

वह करीब एक घंटे से अधिक समय तक उत्पात मचाती रही। इस दौरान भयभीत कर्मचारियों ने कार्य ठप कर दिया। कर्मचारियों को झूठे केस में फंसाने एवं मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें