फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला दंत चिकित्सक का फंदे से लटका शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर के रेल विहार कॉलोनी की घटना, घरवालों ने साधी चुप्पी
विज्ञापन

- मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार। शाहपुर थाना क्षेत्र के रेल विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह घर में ही दंत चिकित्सक वर्तिका रावत (30) की साड़ी के फंदे से लटकती लाश मिली। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घरवालों ने चुप्पी साधी है। मौत की वजह को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के राप्ती नगर फेज फोर स्थित रेल विहार कॉलोनी निवासी लाल बहादुर रावत की पुत्री वर्तिका रावत बीडीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। उनके दो भाइयों में से एक भाई भी डॉक्टर है और वह बाहर रहते हैं, जबकि दूसरे नंबर का भाई ठेकेदार है। पिछले कुछ समय से वर्तिका घर पर ही थी और अवसाद में चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे के करीब परिजन उनके कमरे की ओर गए तो वह फंदे से लटकती मिली। मां ने ही सबसे पहले शव को देखा और फिर पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी ही लग रहा है। मौत की असल वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने भी खुदकुशी ही बताया है, लेकिन वजह नहीं बता पा रहे। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें