गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नौवीं की छात्रा के खुदकुशी मामले में पिता ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि छेड़खानी से आजिज आकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। पिता का कहना है कि बेटी प्रतिदिन घर से विद्यालय आती-जाती थी। एक युवक रास्ते में उसे परेशान करता था। घर के मोबाइल फोन पर किशोरी से आपत्तिजनक बातें करता था, जिससे अजित आकर किशोरी ने घर में खुदकुशी कर ली।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि छात्रा उस युवक से बातें करती थी। पिता ने डांट दिया जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।