फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिता ने दी बेटी को मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



डीएवी पीजी कॉलेज में बैडमिंटन खेलने के दौरान हुई थी छात्रा की मौत, बिसरा सुरक्षित



पिता बोले-कॉलेज प्रशासन ने एक बार भी नहीं किया संपर्क



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में बैडमिंटन खेलने के दौरान बीएससी की छात्रा गौरी मिश्रा की मौत की असल वजह बिसरा की जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। भटहट के बरगदही घाट पर पिता राजेश मिश्रा ने कांपते हाथों से बेटी की चिता को मुखाग्नि दी।



पिता को ढांढस बंधाते हुए गीता प्रेस के साथी कर्मचारियों ने सांत्वना दी। पिता का आरोप है कि इतने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने एक बार भी उनसे संपर्क नहीं किया। इस बात का दर्द उनकी बातों में साफ झलक रहा है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कॉलेज में बैडमिंटन खेलने के दौरान गौरी मिश्रा बेसुध हो गई थी और जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार को दो डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के बीच गौरी के शव का पोस्टमार्टम किया।



मौत की कोई असल वजह सामने नहीं आने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया। लेकिन, डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका भी जता दी है। परिजन शव लेकर कुशीनगर जाते समय रास्ते में भटहट के पास ही बरगदही घाट पर दाह संस्कार कर दिए। पिता ने बताया कि दुख की इस घड़ी में भी कॉलेज प्रशासन ने संपर्क नहीं किया है, इसका मलाल है।
विज्ञापन




......



यह हुआ था



कुशीनगर के कप्तानगंज के मूल निवासी व गीता प्रेस कर्मचारी राजेश मिश्रा परिवार के साथ गीता वाटिका के पास किराए के मकान में रहते हैं। उनकी छोटी बेटी गौरी मिश्रा (18) डीएवी पीजी कॉलेज से बीएससी कर रही थी। प्रथम वर्ष की छात्रा गौरी का शुक्रवार को कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा थी। इसमें शामिल होने के लिए गई गौरी कॉलेज में ही छात्रों के साथ परीक्षा के बाद बैडमिंटन खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गई। गौरी के गिरते ही साथी उसके चेहरे पर पानी डाले, लेकिन वह बेसुध थी। आरोप है कि कुछ छात्र मदद के लिए शिक्षकों और प्राचार्य से गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने एक न सुनी। अंत दो युवक बाइक से ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन इसके पहले ही मौत हो गई थी। मौत के बाद नाराज छात्रों ने हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें