फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दारू के लिए रुपये नहीं दिए तो पिता को पीटा, केस दर्ज

Tue, 31 Oct 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बेटों ने कर दिया है अलग, गुब्बारा बेचकर पेट पालता है पिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिपराइच। दारू के लिए 100 रुपये नहीं देने पर एक युवक ने अपने पिता की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई करने वाला बेटा बंटवारा लेकर खुद को परिवार से अलग कर लिया था। तहरीर के आधार पर पिपराइच थाने में आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकी का केस दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम समस्तपुर मुड़िला निवासी बिकाऊ अली (65) ने बताया कि पांच बेटों ने हमें अलग कर दिया है। गुब्बारा बेंच कर पेट पालता हूं। सोमवार रात में बड़ा बेटा झिन्नू अली आया था। दारू पीने के लिए सौ रुपये मांगने लगा। मना करने पर गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जबतक ग्रामीण पहुंचे झिन्नू जान से मारने की धमकी देते फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ को काटकर चोरी से उठा ले गए

हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली में मंगलवार दोपहर दो बजे सरकारी भूमि से शीशम का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति अपने चार साथियों के साथ पेड़ को काट कर उठा ले गया। प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें