फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिम्मेदारों का चक्कर लगाते थक गए, एसडीएम के सामने ही पिता-पुत्री ने की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 16 Jun 2024 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

एसडीएम चौरीचौरा प्रशांत वर्मा ने बताया कि तहसील दिवस के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ प्रार्थना पत्र दिया। यह मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है तो उसे दीवानी न्यायालय में ही अपनी बात रखने को कहा गया। घनश्याम तहसील प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, जबकि दीवानी न्यायालय में अपना पक्ष नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने पहुंचे पिता-पुत्री को समझाते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन संबंधी मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस और राजस्व अफसरों की उदासीनता से आहत चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरी खास निवासी घनश्याम और उनकी 26 साल की पुत्री प्रीति ने चौरीचौरा तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार दोपहर 12 बजे मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पट्टीदार उनकी जमीन पर दीवार खड़ी रहे हैं। 15 दिन से एम्स थाना, सोनबरसा पुलिस चौकी और चौरीचौरा थाने में दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पिता-पुत्री को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इस मामले में घनश्याम व राधेश्याम व अश्वनी का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया है।

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरी खास निवासी घनश्याम ने बताया कि अपने ही मकान में हिस्सा लेने के लिए पिछले पंद्रह दिनों से तहसील, थाना का चक्कर काट रहा हूं। हमारे भाईयों ने हमारे हिस्से के मकान पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन


मकान में वह लोग निर्माण कार्य भी कर रहे हैं। हिस्सा नहीं मिलने से नाराज घनश्याम अपनी पुत्री प्रीति के साथ शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचा और मिट्टी का तेल गिराकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर नायब तहसीलदार संजय सिंह ने पिता पुत्री को समझाया और जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।


एसडीएम चौरीचौरा प्रशांत वर्मा ने बताया कि तहसील दिवस के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ प्रार्थना पत्र दिया। यह मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है तो उसे दीवानी न्यायालय में ही अपनी बात रखने को कहा गया। घनश्याम तहसील प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, जबकि दीवानी न्यायालय में अपना पक्ष नहीं रख रहे हैं।

पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर गई थी, लेकिन वे घर के बाहर मिट्टी रोकने के लिए दो फीट ऊंची दीवार बनाए थे। दोनों पक्ष को चेतावनी दी गई है कि शांति बनाए रखें।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें