सिर्फ सिसवा, निचलौल, घुघली व पनियरा ब्लॉक के किसान होंगे लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केले की फसल में भी बीमा योजना का लाभ मिलेगा। यह लाभ जिले में सिर्फ चार ब्लॉकों के किसानों को ही मिल सकेगा।
जिले के सिसवां, निचलौल, घुघली व पनियरा ब्लॉक में केले की खेती प्रमुखता से होती है। केले की खेती करने में रुचि दिखाने वाले इन ब्लॉकों के किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए शासन ने इन्हें फसल बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने की कवायद की है। फसल बीमा की स्वीकृति देने वाले किसानों को इस बार प्रति हेक्टेयर डेढ़ लाख रुपये की दर से संपूर्ण फसल का बीमा होगा। कुल 12 प्रतिशत वार्षिक प्रीमियम देना होगा। जिसमें से पांच प्रतिशत राशि कृषक को और 3.5 प्रतिशत केंद्रांश व 3.5 प्रतिशत धनराशि राज्यांश के रूप में जमा की जाएगी। इसके लिए इंश्योरेंस कंपनी का निर्धारण कर दिया गया है। प्रभारी उद्यान निरीक्षक विकास श्रीनेत ने बताया कि केले की खेती करने वाले किसानों को बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरुक किया जाएगा है। यह लाभ जिले के सिर्फ चार ब्लॉकों में ही मिलेगा।