फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धान कटने के बाद खेत खाली छोड़ दें किसान

Sat, 09 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
जंगल कौड़िया जगदीशपुर रिंग रोड: मठिया गांव में पहुंची टीम।
विज्ञापन
गोरखपुर/जगदीशपुर। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के निर्माण के लिए अधिग्रहीत जमीन पर किसानों की सहमति लेने के लिए एनएचएआई के अधिकारी शुक्रवार को मठिया गांव में पहुंचे। चौपाल लगाकर उन्होंने किसानों को मनाने का प्रयास किया। इसमें आधे किसान ही राजी हुए। कुछ लाेगों ने बिना मुआवजा भुगतान हुए सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि धान की फसल कटने के बाद खेत को खाली छोड़ दें, ताकि काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण), एसएलओ (विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी) और राजस्व कर्मचारियों की टीम मठिया गांव में पहुंची। उन्होंने किसानों की सहमति के लिए बातचीत की। कर्मचारियों ने चौपाल में आए किसानों को रिंग रोड बनने के फायदे बताए। यह भी कहा कि मुआवजा का भुगतान पाने के लिए सभी दस्तावेज की काॅपी एसएलओ कार्यालय में जमा कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान एनएचएआई के चंद्रशेखर, एसएलओ के अमीन अमन कुमार, लेखपाल संदीप कुशवाहा, कंस्ट्रक्शन कंपनी के अरुण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें