पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह हुए कोरोना संक्त्रस्मित
पडरौना। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह कोरोना संक्त्रस्मित हो गए हैं। पूर्व मंत्री दिल्ली में हैं और पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ला ने बताया कि आरपीएन सिंह को हल्का बुखार होने पर दिल्ली में कोरोना की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट शुक्त्रस्वार की देर शाम मिली। उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।