फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोनी के ग्रामीणों के समर्थन में आए किसान नेता, दिया धरना; वीडियो

Thu, 23 Nov 2023 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 आवंटन के बाद कुछ महीने पहले ही टीम वहां पर गई और फिर कब्जा की प्रक्रिया शुरू की गई। इस बीच ग्रामीणों ने विरोध जताया तो प्रशासन की टीम ने भी मौका दिया और उनके पास मौजूद कागजात की मांग की गई। तब से कोई आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीलिंग की जमीन को अपना बताने वाले कोनी गांव के ग्रामीणों के समर्थन में आए भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे तो पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए हटा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद जुलूस की शक्ल में डीएम दफ्तर पहुंचे। वहां पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लेकर मामले को शांत कराया। कोनी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि खतौनी में लंबे समय से उनका नाम भी दर्ज है, यहीं नहीं चकबंदी में भी नामांतरण बंदोबस्त भी दर्ज है, फिर भी इसे सीलिंग की जमीन घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कोनी में सीलिंग की जमीन को अभिलेख में पीएसी महिला बटालियन के लिए आवंटित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें