संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रसूलपुर दसरहरी बाग चौराहे के पास रहने वाले मेराज अहमद की पानी की पाइपलाइन टूटने से दो दिनों से उनका परिवार परेशानियों का सामना कर रहा है। मेराज ने बताया कि सोमवार की दोपहर उनके घर के सामने जलकल वालों ने खुदाई की, जिससे उनके वाटर सप्लाई का पाइप टूट गया। पाइप टूटने के बाद सोमवार से ही उनके घर पानी नहीं आ रहा है। इससे मंगलवार की सुबह बच्चों को स्कूल जाने के साथ ही रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि जलकल वालों की लापरवाही से मुहल्ले में आए दिन ये समस्या बनी रहती है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है।