फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक रहा था नकली टाटा नमक और चायपत्ती: गोरखपुर की दो दुकानों पर छापा,900 पैकेट बरामद- जब्त कर दर्ज की प्राथमिकी

Sat, 13 Dec 2025 06:24 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

तलाशी के दौरान दुकान के गोदाम से टाटा अग्नि चाय, टाटा प्रीमियम चाय और टाटा नमक के 500 से अधिक पैकेट बरामद हुए। प्रथम दृष्टया ये सभी पैकेट नकली पाए गए, जिनकी पैकिंग असली उत्पादों से मिलती-जुलती थी। पुलिस ने मौके पर ही सभी पैकेटों को सील कर कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम सूबा बाजार स्थित मंजू गुप्ता की दुकान पर पहुंची। यहां गोदाम की तलाशी लेने पर नकली हार्पिक, चाय और नमक के 400 से अधिक पैकेट बरामद किए गए।
विज्ञापन
नकली सामान पकड़ा जब्त किया गया - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार थाना क्षेत्र में टाटा कंपनी के नाम पर नकली चायपत्ती, नमक और हार्पिक की खुलेआम बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद कंपनी के जांच अधिकारी और खोराबार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दुकानों पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी नकली उत्पादों को कब्जे में लेकर थाने के मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया है।टाटा कंपनी के जांच अधिकारी, शाहपुर निवासी शिवम गुप्ता की तहरीर पर शुक्रवार को खोराबार थाने में जंगल सिकरी निवासी दुकानदार वकील कुमार जायसवाल और सूबा बाजार निवासी मंजू गुप्ता के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिवम गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से खोराबार और आसपास के इलाकों में टाटा कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को उन्होंने इसकी सूचना खोराबार पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की गई। सबसे पहले टीम जंगल सिकरी पहुंची, जहां वकील कुमार जायसवाल की दुकान विकास जनरल स्टोर की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान दुकान के गोदाम से टाटा अग्नि चाय, टाटा प्रीमियम चाय और टाटा नमक के 500 से अधिक पैकेट बरामद हुए। प्रथम दृष्टया ये सभी पैकेट नकली पाए गए, जिनकी पैकिंग असली उत्पादों से मिलती-जुलती थी। पुलिस ने मौके पर ही सभी पैकेटों को सील कर कब्जे में ले लिया।

इसके बाद टीम सूबा बाजार स्थित मंजू गुप्ता की दुकान पर पहुंची। यहां गोदाम की तलाशी लेने पर नकली हार्पिक, चाय और नमक के 400 से अधिक पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने सारा नकली सामान जब्त कर खोराबार थाने के मालखाने में जमा कर दिया। कंपनी के जांच अधिकारी ने जांच के लिए कुछ नमूने भी संबंधित लैब को भेजे हैं।

जांच अधिकारी शिवम गुप्ता का कहना है कि नकली सामान बेचकर सीधे तौर पर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन उत्पादों में किस तरह की मिलावट की गई है और यह मानव स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है। कंपनी स्तर पर भी इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

राजघाट क्षेत्र में भी सामने आ चुका है मामला
इससे पहले राजघाट थाना क्षेत्र के साहबगंज मंडी में 13 नवंबर को 225 किलो नकली टाटा नमक पकड़ा जा चुका है। उस समय भी टाटा नमक की पैकिंग पूरी तरह असली जैसी थी, जिससे आम उपभोक्ता के लिए असली और नकली में फर्क करना मुश्किल बताया गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, मिलावटी नमक के सेवन से पाचन तंत्र खराब होने के साथ पेट संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसे नमक के उपयोग से हृदय रोग, कैंसर और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

नकली उत्पादों की बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य दुकानों पर भी छापेमारी की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें