फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुक्ताकाशी मंच और गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की बढ़ेंगी सुविधाएं, खुलेगा फूड जोन

Sun, 09 Jun 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जीडीए अपनी लोकप्रिय संपत्तियों पर आमजन की गतिविधियां बढ़ाने को बढ़ाएगा सुविधाएं
विज्ञापन


- मुक्ताकाशी मंच, गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, इंदिरा बाल विहार आदि संपत्तियों पर बढ़ेंगी सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अपनी लोकप्रिय संपत्तियों पर लोगों की आवाजाही बढ़ाने के लिए वहां सुविधाओं का विकास करने की योजना बना रहा है। इसमें रामगढ़ताल इलाके में स्थित मुक्ताकाशी मंच और योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह और इंदिरा बाल विहार शामिल है। यहां सुविधाएं बढ़ेंगी तो वहां आने वाले लोगों को फायदा होगा। इसके लिए निजी फर्मों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इससे लोगों को तो सुविधा मिलेगी ही, जीडीए की भी आय बढ़ेगी।

जीडीए की मुक्ताकाशी मंच और योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में किसी कार्यक्रम का आयोजन होने पर ही लोग जाते हैं। अन्य दिनों में यहां सन्नाटा पसरा रहता है। इसको देखते हुए लोगों की आवाजाही आम दिनों में भी बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि मुक्ताकाशी मंच में सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही कृषक बाजार एवं फूड प्लाजा भी विकसित करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में इंडोर स्पोर्ट्स क्लब विकसित करने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ रेस्टोरेंट भी खोला जा सकेगा। रामगढ़ताल में हाउसबोट संचालन की संभावनाओं पर भी सुझाव मांगे गए हैं। गोलघर स्थित इंदिरा बाल विहार पर वाणिज्यिक एवं फूड जोन विकसित करने का सुझाव दिया गया है। फर्में यहां और भी सुविधाओं को लेकर सुझाव दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए की विभिन्न संपत्तियों के संचालन के लिए निजी फर्मों से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें मुक्ताकाशी मंच, योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, इंदिरा बाल विहार की सम्पत्ति शामिल है। यहां पर फर्म के माध्यम से सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। उसका संचालन किस तरह से किया जाएगा, इसका विवरण भी देना होगा। फर्में संचालन करेंगी और प्राधिकरण को किराया मिलेगा।

आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें