रिटायर्ड बीएसएफ जवान के बेटे से युवती मांग रही रंगदारी, एम्स थाने में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर रिटायर्ड बीएसएफ जवान विरेंद्र कुमार पाठक के बेटे से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती बार-बार कॉल कर कह रही है कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो फर्जी केस में फंसाकर जेल भिजवा देगी। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर एम्स थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, एम्स इलाके के गायत्रीनगर निवासी विरेंद्र कुमार पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि सेवानिवृत्त होने के बाद से वह गायत्रीनगर में एक किराना की दुकान खोलकर अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 27 अगस्त 2023 को बहू ने बताया कि बेटे अविनाश कुमार पाठक के फोन पर किसी लड़की का बार-बार फोन आ रहा है। वह गाली देते हुए जान से मरवाने की धमकी दे रही है। वह पांच लाख रुपये की मांग कर रही है। रुपये नहीं देने पर फर्जी केस में फंसाकर जेल भिजवाने की भी धमकी दे रही है।
इस पर अविनाश का फोन विरेंद्र ने बहू को दे दिया और कहा कि किसी का फोन आए तो उठाना मत। शाम को लगभग 10 बजे जब दुकान से वापस घर आए और बहू से मोबाइल लेकर देखा तो कई मिस्ड कॉल थे। उस नंबर पर फोन किया तो उधर से एक लड़की ने फोन उठाया और गाली देते हुए अविनाश से बात कराने को कहने लगी।
पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद