फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, उनके पिता व भाई पर वसूली का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर एम्स थाने में दर्ज किया केस, मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चरगांवा की ब्लॉक प्रमुख के पति व प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, उनके भाई बृजेश प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, पिता लालजी सिंह व दो अन्य लोगों पर बृहस्पतिवार को एम्स थाने में वसूली का केस दर्ज किया गया। मुन्ना के बहनोई बलवीर सिंह उर्फ सिंटू सिंह की अर्जी पर कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
आरोप है कि मुन्ना के भाई ने पिस्टल सटाकर सादे पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिया। आपसी विवाद में ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि ने बलवीर सिंह पर भी केस दर्ज कराया है, जिसकी जांच एम्स पुलिस कर रही है। पुलिस ने बलवीर की तहरीर पर घर बुलाकर मारपीट, जबरन वसूली, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बलवीर सिंह ने दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि 24 जून को पत्नी रीता घरेलू समस्या से परेशान होकर मायके चली गई थीं। माता बहू रीता को समझाने गई थीं।
वहां से फोन कर मां ने बात कराई गई और फिर जाने पर रणविजय सिंह उर्फ मुन्ना, बृजेश सिंह उर्फ गुड्डू, लालजी सिंह व दो अज्ञात लोग जान से मारने की धमकी देते लगे। फिर मारपीट पर उतारू हो गए और गला दबाने लगे। घर के अंदर खींचकर ले गए और बेल्ट-डंडे से पिटाई की।
किसी तरह से बचा और फिर डायल 112 पर सूचना दी। बलवीर का आरोप है कि पूरा विवाद रुपये के लेनदेन का है। मुन्ना सिंह के पास उसका पैसा है, चेक दिए थे, जो बाउंस हो गया और कसया, कुशीनगर में इसका केस भी दर्ज है। इसी को लेकर मारपीट की गई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी राजनीतिक दबाव में केस दर्ज नहीं किया गया। उलटे उन पर केस दर्ज कर लिया गया है। मारपीट का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें