फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री अखिल देव के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री अखिल देव त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजधानी स्थित मेदांता हॉस्पिटल जाकर अखिल देव त्रिपाठी के अंतिम दर्शन किए तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पार्टी परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ है। अखिल देव त्रिपाठी भाजपा के एक ऊर्जावान, कर्मठ, अनुशासित और समर्पित युवा कार्यकर्ता थे। उनका असमय निधन न केवल गोरखपुर क्षेत्र, बल्कि पूरे भाजपा संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पार्टी उनके योगदान को सदैव याद रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें